मिल में गन्ना डालने पहुंचे युवक के साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। ग्राम रानी नंगला निवासी युवक किसान सोनू पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि वह भैंसा बुग्गी लेकर मिल में गन्ना डालने पहुंचा था। इस बीच चार युवकों न उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई करतार सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट में कार्रवाई की मांग
ग्राम मीवा में हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में न्याय दिलाने की मांग लेकर लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बीते माह गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। लोगों ने आरोप है कि पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
व्यापारी को मारपीट में हिरासत में लिया
मोहल्ला बसी निवासी बाइक सवार ने कैलाशपुरी के दुकानदार पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। सचिन ने बताया कि वह मां को लेकर बाजार जा रहा था। इस बीच बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। दुकानदार और उसके साथियों ने उनसे गालीगलौज और मारपीट कर दी। वहीं, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया।
मारपीट का आरोप
रामराज स्थित फतेह चंद पैट्रोल पंप मालिक गोल्डी ने बताया कि उनके सैफपुर फिरोजपुर निवासी युवक ने उससे 18 हजार रुपये उधार लिये थे। इस बीच युवक ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित ने सैफपुर फिरोजपुर निवासी युवक ने तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/