मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी संजीत पाल ने थाने में दी तहरीर में गली में अंडे की ठेली लगाने से मना करने पर साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुसकर बेटे अभिनव को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
संजीत पाल ने तहरीर में बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक अंडे की ठेली लगाता है। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। सोमवार को 12 बजे उसके पुत्र अभिनव ने आरोपी से रास्ते से ठेली हटाने के लिए कहा तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गया और ठेली हटाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी अपने भाई, दोस्त व तीन अज्ञात के साथ लाठी डंडे व लोहे की राॅड लेकर उसके मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और बेटे अभिनव पर लाठी डंडो व रॉड से हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी गाली गलौज व धक्का मुक्की की। आरोपियों ने स्कूटी भी तोड़ दी और धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।