फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकबंदी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। जमालपुर गांव में चकबंदी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बृहस्पतिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी दौराला में उपचार कराया।

गांव निवासी जगपाल और राजकुमार पक्ष के बीच चकबंदी को लेकर पहले से मुकदमा चल रहा है। रात में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार के हमले में जगपाल और राजकुमार घायल हो गए। आरोप है कि घटना के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें