फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरियों से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कबट्टा गांव निवासी सतपाल ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका 19 वर्षीय बेटा आनंद गांव के ही टिंकू और कुणाल के साथ गया था। आरोप है कि दोनों युवक आनंद को गांव से बाहर जंगल में ले गए, जहां उस पर सरिये और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आनंद के दांत भी टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक आनंद को अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकले। सतपाल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें