फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर एसडी कॉलेज के बाहर शनिवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई। एक युवक ने सरेआम पिस्टल से गोलियां चलाईं, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने से करीब 400 मीटर दूर सनातन धर्म इंटर कालेज है। कॉलेज के बाहर कक्षा 12 और 11 के छात्रों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों में बेल्ट भी चली। उसके बाद एक पक्ष की तरफ से अपने परिवार को भी बुला लिया। एक छात्र का भाई पिस्टल लेकर वहां पहुंचा। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया है कि शिवम राणा पुत्र विनोद राणा निवासी मास्टर कालोनी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम का भाई कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। उसने ही कॉल कर अपने भाई को बुलाया था। पुलिस शिवम से पूछताछ कर पिस्टल के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें