फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृहकर पर मारामारी... भुगतान के काउंटर खोलने और छूट की तारीख बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में गृहकर जमा करने, बिल पर आपत्ति का निस्तारण कराने और 31 दिसंबर तक 20 प्रतिशत छूट के लिए मारामारी चल रही हैं। इसे देखते हुए विपक्ष के पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से नौचंदी ग्राउंड में गृहकर बिल भुगतान के लिए कैश काउंटर खोलने की मांग करते मांग की हैं। वहीं संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने छूट की तारीख अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की मांग करते नगर आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विपक्ष के पार्षदों ने कहा कि कैश काउंटर खुलने से वार्ड 71, 72, 73, 75, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87 और 56 समेत आसपास के कई वार्ड की पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। वार्डों के नागरिकों को गृहकर जमा करने में वर्तमान में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। काउंटर खुलने से यह परेशानी दूर हो जाएगी। पार्षद दल का कहना है कि गृहकर भुगतान की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और करदाताओं में टैक्स जमा करने के प्रति सकारात्मक रुझान बढ़ेगा। मांग करने वालों में पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार, पार्षद फजल करीम, रिजवान अंसारी, रेशमा दिलशाद सैफी, गुड्डी अफजाल चौधरी एवं रिहाना शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें