फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को भगाने के मामले में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नंगला आर्डर गांव निवासी प्रभात पुत्र विनोद ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। उसके खेत में बंदर घुस आए। फसल को नुकसान पहुंचाने पर उसने बंदरों को भगाने का प्रयास किया। पड़ोसी किसान सोनू व जोनी ने बंदर भगाने का विरोध करते हुए गाली गलौज की। आसपास खेतों से पहुुंचे लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोनू पक्ष के लोगों ने प्रभात को घर के निकट रोक लिया और मारपीट कर दी। सोनू पक्ष का आरोप है कि प्रभात उनके खेत में बंदरों को भगा रहा था। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। वहीं, सोनू त्यागी पुत्र बृजमोहन का आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला किया। हमला में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपियों पर तमंचे से फायरिंग के प्रयास का भी आरोप है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें