खटकाना पुल पर मारपीट, वीडियो वायरल
गंगानगर। खटकाना पुल निवासी सुनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनके पति संजीव कुमार कार से बाजार गए थे। मोबाइल पर बातचीत करते समय कार चला रहे एक अन्य युवक सोनू को उन्होंने टोक दिया। इस पर गुस्साए युवक ने फोन ने साथियों को बुला लिया और संजीव से मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे। इसके बाद सोनू अन्य युवकों के साथ घर भी पहुंच गया। घर के बाहर जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस पहुंची। मामले में सोनू, अरविंद, नीलू, सतीश सिंह, मिंटू, पप्पू, होरीलाल, प्रमोद, संदीप, प्रदीप, विनोद सहित 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक दर्जन से ज्यादा युवक घर के बाहर लाठी डंडे लेकर हंगामा करते दिख रहे हैं। बाद में पत्थरबाजी की गई। थाना प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग दिख रहे हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।