फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनतेरस पर झाडू खरीदने को लेकर भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। खरड गांव में धनतेरस पर झाडू खरीदने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। धनतेरस पर हुई कहासुनी दीपावली पर मारपीट में बदल गई। इरशाद ने संदीप को सरे राह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना फुगाना के गांव खरड में धनतेरस पर संदीप (20) गांव में परचून की दुकान पर झाडू खरीदने गया था। इसी दौरान इरशाद (21) भी दुकान पर पहुंच गया। पहले झाडू खरीदने को लेकर इरशाद व संदीप में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने इरशाद को कहा कि धनतेरस का त्योहार हमारा है, तुम्हें झाडू खरीदने का क्या मतलब। त्योहार होने के कारण बात आई गई हो गई। सोमवार को दीपावली के दिन गांव के बीच गली में दोनों का फिर से आमना सामना हो गया। धनतेरस के दिन हुई कहासुनी की रंजिश के चलते दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इरशाद ने संदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर संदीप ने फुगाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें