फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित तीन घायल

Sun, 22 Feb 2026 06:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के जलालपुर मार्ग पर रविवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

जलालपुर रोड निवासी मोनू सैनी ने तहरीर में बताया कि रविवार सुबह उसकी पत्नी मोनिका घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली अंजेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला ने गाली-गलौज की, जिसका विरोध करने पर महिला ने मारपीट की। बीच बचाव के लिए मोनू और उसके पिता ओमप्रकाश ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिला के परिजन राजपाल, ऋतिक, गिरीश और दीपक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मोनू, मोनिका, ओमप्रकाश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें