फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो पक्षों के बीच जमकर चले फावड़े और लाठी-डंडे, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Nov 2020 01:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जले फावड़े और लाठी-डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को गंगनहर से रेत निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में फावड़े और लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान झगड़े में एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल गंभीर रूप से हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


ये है मामला
थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में सोमवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मोहम्मदपुर माफी निवासी अब्दुल करीम, सोनू, अब्दुल हकीम, आसिफ आदि सोमवार सुबह गंगनहर से रेत निकालने का काम कर रहे थे। इसी बात को लेकर तस्लीम और कालू की उपरोक्त लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों के पक्षों के लोगों में फावड़े व लाठी-डंडे चल गए। 

वहीं सरताज दोनों पक्षों को समझाने गया, तो सरताज पर भी फावड़े और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर सरताज का बेटा अमीर हजमा अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचा, तो उस पर भी हमला किया गया। जिसमें पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना छावनी में तब्दील, सपा विधायक को रोकने के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना रतनपुरी एसओ राजेंद्र गिरी का कहना है कि अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें