फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौरा में दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव चंदौरा में शुक्रवार रात दो पक्षों में एक माह पुराने विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हाे गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया है। घटना में घायल हुए पिता-पुत्र को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

गांव चंदौरा निवासी शकील और जमात अली पक्ष के बच्चों का दो माह पूर्व खेलने के दौरान विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में इस विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घायल मिले जमात अली और उसके बेटे आसिफ को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों घायलों ने दूसरे पक्ष द्वारा चलाई गई गोली लगने से घायल होने की शिकायत पुलिस से की है। दूसरा पक्ष पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार मौके पर पुलिस तैनात है। घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें