फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीपुरम : बिगीज रेस्टोरेंट के पास दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया, एक गिरफ्तार बाकी फरार

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टशनबाजी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने तमंचा लहरा दिया और वहां पर हुड़दंग मचाया। लोगों ने कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन
up police - फोटो : @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकर खेड़ा बाईपास स्थित बिगीज रेस्टोरेंट के पास में कार सवार दो युवकों में टशनबाजी हो गई। टशनबाजी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने तमंचा लहरा दिया और वहां पर हुड़दंग मचाया। लोगों ने कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात उस वक्त हुई जब कार सवार युवक बिगीज रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट के बाहर दोनों युवकों के गुटों में टशनबाजी हो गई। विवाद बढ़ता चला गया और युवक आमने सामने आ गए और मारपीट करने लगे। दोनों ओर से हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष ने वहां पर तमंचे लहरा दिए। 

तमंचा लहराने से हाईवे पर हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट्स के पास गाड़ियों में खड़े लोग भी अंदर चले गए। इस बीच किसी की हिम्मत उन्हें छुड़ाने की नहीं हुई। तभी वहां पर एक युवक ने कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि गांव नहाली निवासी तुषार को तमंचे के साथ पकड़ा है। टशनबाजी को लेकर युवकों में आपस में मारपीट हो गई थी। दूसरे पक्ष का अभी तक कोई नहीं आया है। अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें