फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। बंशीपुरा गांव में बुधवार सुबह सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर दौराला सीएचसी में उपचार दिलाया। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बंशीपुर गांव निवासी राजीव का बुधवार सुबह सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर अपने चचेरे भाई हरीश से विवाद हो गया। दोनों के बीच पानी भरने को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हिरासत में लेकर दौराला सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार कराया गया। इसके बाद दोनों युवक थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें