फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर मटौर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए।
कुनकुरा निवासी अंजार अली मंगलवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मटौर गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दूसरे बाइक सवार के बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क किनारे कराया गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि घायल युवक की पहचान होने के बाद हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें