फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट, पथराव व फायरिंग, दो युवतियां गंभीर घायल

Wed, 26 Jun 2019 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं दो युवतियां संघर्ष के दौरान बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।  

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के खड़ौली गांव में अनुसूचित जाति व  विशेष समुदाय के लोग बुधवार सुबह आमने सामने आ गए। इस दौरान बात कहासुनी से मारपीट तक जा पहुंची। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई। 

Trending Videos
विज्ञापन

यहां मौजूद दो युवतियां रुबीना और उमराव जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों युवतियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि दोनों युवतियां आईसीयू में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और घटना की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले में पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर गांव से फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें