एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एएसपी कैंट ईरज राजा और सदर थाने की पुलिस ऋषभ एकेडमी में जांच करने के लिए पहुंची।
शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की। एएसपी कैंट का कहना है कि नामजद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में स्कूल में शिक्षिकाओं की सैलरी को लेकर विवाद है।
व्यापारी भी शिक्षिकाओं के पक्ष में
ऋषभ एकेडमी मामले में व्यापारिक संगठन भी शिक्षिकाओं के पक्ष में आ गए हैं। मेरठ व्यापार मंडल के जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर वे आज जिलाधिकारी से मिलेेंगे। शिक्षिकाओं के आरोप बेहद गंभीर है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ऋषभ एकेडमी की मान्यता रद्द होनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/