फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर खुलेआम गुंडागर्दी, जीप में तोड़फोड़ कर महिला से अभद्रता, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग

Wed, 30 Nov 2022 07:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दो कार में आए 14-15 युवकों ने हाईवे पर खुलेआम गुंडागर्दी की। हमलावरों ने जीप में तोड़फोड़ कर महिला के साथ अभद्रता भी की। वहीं पीड़ितों की चीख-पुकार सुन लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम में हाईवे स्थित मिलांज मॉल के सामने बुधवार को कुछ युवकों ने महिला पर हमला कर दिया। बताया गया कि दो कार सवार 14-15 युवकों ने थार जीप सवार महिला समेत चार लोगों के साथ जमकर मारपीट की और जीप में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन


वहीं जीप सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके की ओर दौड़े लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

एटूजेड कॉलोनी निवासी हरिओम पंवार ने बताया कि बुधवार को वह थार जीप में सवार होकर पल्ल्वपुरम फेज-2 के रहने वाले अभिजीत, प्रणव और उनकी पत्नी साक्षी के साथ अपने परिचित मोहित के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें

विज्ञापन

आरोप है कि जैसे ही वह मिलांज मॉल के पास पहुंचे तो एक स्कॉर्पियों व एक कार सवार ने उनकी थार जीप को ओवर टेक कर रोक लिया। दोनों गाड़ी से उतरे लगभग 14-15 लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से उनकी जीप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं विरोध किया तो आरोपियों ने हरिओम, अभिजीत, प्रणव व साक्षी के साथ भी जमकर मारपीट की। 

इसके बाद आरोपियों ने महिला से अभद्रता करते हुए 11 हजार 500 रुपये लूट लिए। पीड़ितों का शोर सुनकर मौके पर भीड़ पहुंची तो आरोपी गाड़ियों में बैठकर दौराला की ओर भाग निकले। पीड़ितों ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह

वहीं, लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलसि ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की। हालांकि कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। अभिजीत ने बताया कि सामने आने पर वह दो लोगों को पहचान सकता है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। उधर, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें