फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: डॉ आंबेडकर की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया जलाभिषेक, श्रीनगर के लाल चौक पर की जाएगी स्थापित

Sat, 06 Mar 2021 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अभिषेक करते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति की ओर से आज जीआईसी के मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अभिषेक मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने किया।
विज्ञापन


देश के चारों कोनों से मंगाए गए जल और गंगाजल से प्रतिमा का अभिषेक किया गया। बाबा साहब की यह प्रतिमा 23 मार्च को शहीद दिवस पर कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर स्थापित की जाएगी।

इस दौरान डॉक्टर संजीव बालियान ने बताया कि कश्मीर में स्थापित होने वाली बाबा साहब की यह पहली प्रतिमा होगी। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर बाबा साहब के सपनों को साकार किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले इसमें खामी बताएं तो सरकार कानूनों को वापस लेने को तैयार है। साथ ही डॉक्टर बालियान ने कहा कि इन कानूनों से यदि हिंदुस्तान में कहीं भी किसी किसान की कोई जमीन कब्जाई गई तो वह पहले सांसद होंगे जो इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में है विपक्षी दल किसानों को बरगला रहे हैं।

देश के चारों कोनों से कश्मीर, तमिलनाडु, मणिपुर, गुजरात और शुकतीर्थ के मंगाए गए जल व गंगाजल जल के साथ दूध, शहद, केसर, केवड़े, गुलाब जल इत्यादि से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रतिमा को कश्मीर ले जाया जाएगा। जहां पर श्रीनगर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें