यूपी के मेरठ से सटे मवाना में आज सुबह उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक किसान के खेत में एक भारी-भरकम अजगर मिला। अजगर के मौजूद होने से खेत में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। हस्तिनापुर वन विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया। वहीं खेत में अजगर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
मवाना किला रोड पर ततीना गांव के किसान संजय खेत में विशाल अजगर पाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक किसान खेत में गन्ने छीलने का कार्य कर रहे थे। तभी उनमें से एक की नजर एक अजगर पर पड़ी। यह देखकर अन्य खेतों से भी किसान अजगर को देखने के लिए पहुंचे। मौके पर सैंकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।