एक दूसरे मामले में मवाना खुर्द से एक बारात मवाना खुर्द में ही गई थी। इस बारात में भी दहेज की मांग को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची। समझौते के काफी प्रयास हुए लेकिन लडकी दहेज लोभी पति से निकाह करने को राजी नहीं हुई। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व पिठलोकर से भी बिना दुल्हन के बारात लौटी थी।
दुल्हन पक्ष द्वारा बारात लौटाने का मामला पुलिस के संज्ञान में है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। यदि थाने में तहरीर आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
-राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/