फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोशल मीडिया के प्रभाव पर छात्राओं ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से भारतीय समाज पर सोशल मीडिया के प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सोशल मीडिया के बदलते प्रभावों पर विचार व्यक्त करते हुए इसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में छात्राओं ने बताया कि डिजिटल युग में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। इनके माध्यम से देश-दुनिया की सूचनाएं तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं और लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। छात्राओं ने कहा कि सोशल मीडिया के जिम्मेदार और सकारात्मक इस्तेमाल से शिक्षा, सूचना के आदान-प्रदान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं, इसके अत्यधिक या गलत इस्तेमाल से समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्राओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने तर्क और विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार के दौरान विषय आधारित प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें