फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ से टकराई महिला चिकित्सक की कार, हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एनएच- 58 पर बुधवार दोपहर को एक महिला चिकित्सक की कार सड़क किनारे रखी कांवड़ से टकरा गई इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवभक्तों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंसल सुशांत सिटी निवासी महिला चिकित्सक अपनी कार से कंकरखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे विश्राम कर रहे गाजियाबाद निवासी कांवड़ियों की कावंड़ से उनकी कार मामूली रूप से टकरा गई। कांवड़ियों ने गंगाजल खंडित होने की बात कहते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर एकत्र हो गए जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद कांवड़िये शांत हुए और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें