सरूपुर। करनावल गोल्डन व सिल्वर महिला जवान को एसएसपी का बधाई संदेश देते थाना प्रभारी। पुलिस
सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी महिला कांस्टेबल दीपा पुत्री ऋषिपाल ने अमेरिका में 26 जून से 7 जुलाई तक चली हैड रेसलिंग प्रतियोगिता में यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें दीपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है। शनिवार को गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने दीपा का स्वागत किया।
आत्मसेवा नंद कन्या स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, रालोद नेता नरेश चौधरी तथा भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने खिलाड़ी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने दीपा के लिए थाना प्रभारी अजय शुक्ला को बधाई संदेश भेजा है। इस दौरान संसार सिंह, पूर्व चेयरमैन सतीश, कुंवर पाल सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश देवी, ओमप्रकाश चौधरी, जयप्रकाश मास्टर, बृजपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद