फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, भाई समेत पांच युवकों पर आरोप

Sun, 09 Jun 2019 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ में एक महिला ने अपने भाई समेत पांच युवकों पर नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस पर करीब 14 मामले दर्ज हैं। पांच माह से आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। पीड़िता ने इंस्पेक्टर मेडिकल पर थाने से धमकाकर भगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। महिला का एक छोटा बेटा है। महिला का कोर्ट में केस चल रहा है। पीड़िता ने एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जब वह अपने केस के सिलसिले में कचहरी में गई थी, जहां उसे दो व्यक्ति मिले। उसके बाद दोनों युवकों का महिला के घर पर आना-जाना शुरू हो गया। 

महिला ने अपनी मां, अपने भाई और भाभी पर भी इस अपराध में साथ में रहने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि उसका भाई व मां भी उसे नशे की गोली देते थे। पीड़िता ने अपने भाई समेत पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका भाई व चार अन्य युवक नशीला पदार्थ देकर लगातार उसकी आबरू लूट रहे हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली।

पीड़िता ने अपने भाई, भाभी और मां पर यह भी आरोप लगाया कि यह तीनों पैसे लेकर उससे बाहरी लोगों को बुलाकर उसकी इज्जत से खिलवाड़ कराते थे। कई बार विरोध करने पर उसे गला घोंटकर धमकी दिलवाई जाती।
मां ने कई बार धमकी दी कि बड़े घराने के लोगों को फंसाकर मोटा पैसा कमा, जिससे काम चल सके। पीड़िता का आरोप है कि यह गिरोह लोगों को फंसाकर हनी ट्रैप का काम कराते हैं। पीड़िता ने भाई और अन्य लोगों से जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मेडिकल पर धमकाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर मेडिकल लगातार उसे धमका रहे हैं। जब वह थाने में जाती है तो पुलिस उसे ही जेल भेजने की धमकी देती है। वह कई दिन से थाने के चक्कर काट रही है। 
 
यह बोले एसपी क्राइम
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि जांच में सामने आया कि यह महिला पहले भी एक छात्रनेता पर रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें