फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्र गिरोह बनाकर करते थे लूट, सात गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में कंकरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। छात्र गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। 

विज्ञापन


शान-ओ शौकत से भरी जिंदगी के लिए फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्रों ने लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। यही नहीं इन छात्रों ने अपना पूरा एक गिरोह बना रखा था जो राहगीरों से लूटपाट करते थे।

विज्ञापन

एसएसपी ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि इस गिरोह के सदस्य मेरठ गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बीस से भी ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। काफी समय से पुलिस को इस गिरोह की तलाश थी। 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंकुर निवासी सुरानी, प्रदीप निवासी पवरसा, प्रशांत निवासी पवरसा, साकिर निवासी सुरानी, अजमान निवासी खतौली, कासिफ निवासी खतौली, सुनील निवासी सुरानी हैं। वहीं आरोपियों के पास से लूट की एक स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और दो बाइक बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें