महिला ने अपनी मां, अपने भाई और भाभी पर भी इस अपराध में साथ में रहने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि उसका भाई व मां भी उसे नशे की गोली देते थे। पीड़िता ने अपने भाई समेत पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका भाई व चार अन्य युवक नशीला पदार्थ देकर लगातार उसकी आबरू लूट रहे हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली।
पीड़िता ने अपने भाई, भाभी और मां पर यह भी आरोप लगाया कि यह तीनों पैसे लेकर उससे बाहरी लोगों को बुलाकर उसकी इज्जत से खिलवाड़ कराते थे। कई बार विरोध करने पर उसे गला घोंटकर धमकी दिलवाई जाती।
मां ने कई बार धमकी दी कि बड़े घराने के लोगों को फंसाकर मोटा पैसा कमा, जिससे काम चल सके। पीड़िता का आरोप है कि यह गिरोह लोगों को फंसाकर हनी ट्रैप का काम कराते हैं। पीड़िता ने भाई और अन्य लोगों से जान का खतरा जताया है।
इंस्पेक्टर मेडिकल पर धमकाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर मेडिकल लगातार उसे धमका रहे हैं। जब वह थाने में जाती है तो पुलिस उसे ही जेल भेजने की धमकी देती है। वह कई दिन से थाने के चक्कर काट रही है।
यह बोले एसपी क्राइम
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि जांच में सामने आया कि यह महिला पहले भी एक छात्रनेता पर रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।