फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिरों को बिजली सप्लाई करने वाले फीडरों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता ने किया ओएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सोमवार को ऊर्जा भवन स्थित आउटेज मैनेजमेंट सिस्टम (ओएमएस) कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने प्रमुख मंदिर स्थलों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग की बिजली व्यवस्था और मंदिर स्थलों को आपूर्ति करने वाले फीडरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर रैपिड रिस्पांस टीमों का नेतृत्व करेंगे। व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मास्टर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) पोर्टल के माध्यम से प्रमुख मंदिरों की सूची का अवलोकन किया और जलाभिषेक को देखते हुए प्रत्येक प्रमुख मंदिर स्थल को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडरों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से ब्रेक डाउन होने की स्थिति में बिना किसी विलंब आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने सभी जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम में आने वाली बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर सेक्टरवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें