बौंद्रा निवासी अभिषेक भाटी घंटे वाली कांवड लेकर नहर पटरी पर पहुंचे। (मवाना)
मवाना। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बौंद्रा निवासी शिवभक्त अभिषेक भाटी इस बार हरिद्वार से एक अनोखी कांवड़ लेकर लौटे हैं, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। अभिषेक अपनी कांवड़ में एक साथ दो घंटे बांधकर लाए हैं। अभिषेक ने बताया कि उनके गांव बौंद्रा स्थित मंदिर में काफी समय से छोटा घंटा लगा हुआ था, साथ ही गांव के पास रास्ते वाले मंदिर में भी छोटा ही घंटा लगा था। दोनों ही मंदिरों में बड़े घंटों की कमी को देखते हुए उन्होंने मन में संकल्प लिया था कि वह इस बार कांवड़ यात्रा में दोनों मंदिरों के लिए हरिद्वार से विशेष घंटे लेकर आएंगे। अपने इसी संकल्प को पूरा करते हुए वह हरिद्वार से दोनों घंटों की कांवड़ उठाकर पैदल चलकर सोमवार को गंग नहर पटरी पर पहुंचे। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।