फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश : कर्मचारी से 1.37 लाख, महिला से चेन और डॉक्टर से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-दौराला। बदमाश बेखौफ और पुलिस बेफ्रिक है। बदमाशों ने जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक के रिश्तेदार के कर्मचारी से दौराला में 1.37 लाख, हापुड़ चुंगी पर डॉक्टर से मोबाइल और गढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के पास रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी से सोने की चेन छीन ली। लूट की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

मंगलवार रात 9:30 बजे दौराला स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास रजवाहे मार्ग पर हापुड़ निवासी अंकुर गंगानगर निवासी ठेकेदार भाजपा विधायक दिनेश खटीक के रिश्तेदार सचिन कुमार के खतौली स्थित पेट्रोल पंप से 1.37 लाख रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। दौराला सिवाया टोल के पास से गंगानगर रजवाहा मार्ग से होते हुए वह बाइक से आ रहे थे। दुल्हैड़ा पुलिया के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने अंकुर पर रॉड से हमला कर तमंचे के बल पर 1.37 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर दौराला पुलिस पहुंची। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नहीं दिखाई दिए। प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है।
चेन लूट की घटना रात 10:00 बजे गढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के पास हुई। बैंक कालोनी में पूर्व पार्षद अशोक सिंघल रेस्टोरेंट मालिक हैं। मंगलवार को वह पत्नी रेखा के साथ मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गए थे। बाजार से पैदल ही लौटते वक्त घर से सौ मीटर की दूरी पर मंदिर के तिराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने रेखा सिंघल के गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। महिला के शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। संयोग रहा कि बदमाशों के हाथ से चेन गिर गई, जो कुछ दूरी पर मिल गई।
विज्ञापन

वहीं, परतापुर स्थित गगोल गांव निवासी डॉ. संदीप कुमार का शास्त्रीनगर में फिजियोथैरेपी का क्लीनिक है। वह नौ मार्च की रात कार से शास्त्रीनगर से गगोल गांव लौट रहे थे। हापुड़ चुंगी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले कार में टक्कर मारी। उसके बाद कार के आगे बाइक लगा दी। कनपटी पर पिस्टल तानी व डॉक्टर से मोबाइल छीनकर भाग गए। डॉक्टर ने बिजली बंबा बाईपास तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह बाइक की स्पीड तेज करके फरार हो गए। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर मेडिकल दिनेश उपाध्याय का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें