छात्राओं के अनुसार जिले में आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। परेशान छात्राएं आत्मदाह तक कर रही हैं। जब से भावनपुर की छात्रा ने आत्मदाह किया है, हमारे कॉलेज की एक छात्रा को उसके परिजनों ने कॉलेज भेजने से मना कर दिया। एक तरफ तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, दूसरी ओर ये सब हो रहा है। छात्राओं ने महिला सुरक्षा की मांग करते हुए इन घटनाओं को रोकने का अनुरोध किया।
लेडी सिंघम कहा, सेल्फी भी ली
छात्राओं ने एसएसपी मंजिल सैनी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की। कुछ ने उन्हें लेडी सिंघम तक कहा और उनके साथ सेल्फी ली। उनसे अनुरोध किया कि वे मनचलों की कमर तुड़वा दें ताकि कोई उन्हें परेशान करने की भी ना सोचे।
साइबर सेल को दिया मामला
एसएसपी ने छात्राओं की बात गंभीरता से सुनी। उन्हें भरोसा दिया कि वे निश्चिंत रहे। मेरठ पुलिस महिला सुरक्षा पर गंभीर है। स्कूल-कालेजों के पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। फोन कॉल्स का मामला बेहद गंभीर मानते हुए सीओ क्राइम को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कहा कि साइबर सेल से इसकी पड़ताल कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/