एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि अधिकारियों को भ्रमित कर अपराधियों का सम्मान कराने वाले पुलिस कर्मियों पर जांच बैठा दी है। ये हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पता चलते ही हड़कंप
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस बैक फुट पर आ गयी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा कर दी। उधर जब जांच हुई तो सम्मानित किया जाने वाला एक हिस्ट्रीशीटर वांटेड निकला। लिसाड़ीगेट निवासी इमरान पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर एक माह पूर्व मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं में ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ दर्जनों और भी मुकदमे दर्ज थे। इसका पता सोमवार सुबह पुलिस को चला तो खलबली मच गई। ब्रह्मपुरी और लिसाड़ीगेट पुलिस ने दबिश देकर इमरान पुत्र रमजान निवासी दीवानजी शरीफ वाली गली श्यामनगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। उसके बाद अन्य अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/