फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच हजार रुपये का नामांतरण शुल्क तय करे नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम द्वारा गृहकर अभिलेखों में नाम परिवर्तन हेतु नामांतरण शुल्क कम कराने की मांग रखते हुए सोमवार को सच संस्था अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल ने महापौर और जनप्रतिनिधियों को चिट्टी लिखी है। शुल्क न घटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप पहल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि नामांतरण शुल्क नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपए लिया जा रहा है। 2010 में नामांतरण शुल्क की फीस 500 रुपया थी। 2019 में तत्कालीन नगर आयुक्त ने नियमों का ताक पर रखकर नामांतरण शुल्क की फीस सीधे 50 हजार रुपए कर दी। इससे आमजन प्रभावित हो रहा है। निगम में नामांतरण शुल्क के नाम पर भ्रष्टाचार भी चल रहा है। महापौर, सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायकों को डॉ. संदीप पहल ने चिट्ठी लिखी और नामांतरण शुल्क घटाकर पांच हजार करने की मांग रखी है। लिखा कि नगर निगम के मुख्य वित्त नियंत्रक के पत्रांक 170 ने तीन अक्तूबर 2010 को गृहकर अभिलेखों में नाम परिवर्तन हेतु नामांतरण शुल्क फीस 500 रुपये रखी थी। इसके बावजूद यह फीस बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें