फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई में फाल्ट से मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग चार घंटे ठप

विज्ञापन
Fault to Meerut-Muzaffarnagar rail route halted for four hours
विज्ञापन
ओएचई में फाल्ट से मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग चार घंटे ठप
विज्ञापन

मेरठ। इलेक्ट्रिक ओवर हेड वायर (ओएचई) में फाल्ट होने से रविवार को मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग ठप हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे शताब्दी ने जैसे ही कैंट स्टेशन पार किया तो मंसूरपुर और खतौली के बीच फाल्ट हो गया। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी को 40 मिनट तक रोकना पड़ा। इसके अलावा आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें भी रास्ते में ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन

ओएचई में आई तकनीकी खराबी के चलते कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दी गई। सुबह के समय इस रूट पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते ओएचई वैन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इंजीनियरों की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किया। रूट दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हो सका। सुबह के समय अंबाला और हरिद्वार की तरफ से आने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, जनशताब्दी, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली मेमू घंटों लेट हो गई। जालंधर से आने वाली सुपर एक्सप्रेस अपने तय समय से 2 घंटे 27 मिनट की देरी से दोपहर 1.27 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 31 मिनट, जनशताब्दी 3 घंटे 43 मिनट, इंटरसिटी 1 घंटे 40 मिनट, उत्तरांचल एक्सप्रेस 2 घंटे 9 मिनट, अंबाला-दिल्ली मेमू 3 घंटे 18 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें