जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला खुला तो पत्नी ने पति के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मेरठ निवासी एक महिला से तीसरा विवाह किया हुआ है। महिला का यह दूसरा विवाह है। महिला के पहले पति से एक तीन साल की पुत्री है, जो कि महिला के साथ रहती है। महिला ने बताया कि शनिवार को वह घर पर नहीं थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी तीन साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के दौरान वह घर पर आ गई। उसे देखकर पति मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को जानी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।