सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी प्रवीन पुत्र के साथ कस्बा निवासी आरोपी निहाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भाई ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सतीश ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रवीन रविवार शाम दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। जविरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।