एथलीट पारुल चाैधरी, भाई व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
5000 मीटर में 15:14.61 का समय
सोमवार को हुई 5000 मीटर दौड़ में पारुल ने 15 मिनट 14.61 सेकंड का समय निकाला और तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी पारुल के नाम है। जून 2026 में उन्होंने 15 मिनट 4.26 सेकंड का समय निकालकर अपना और देश का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया था।
इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल ने 9 मिनट 8.67 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता था और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।
पिता बोले- बेटियों के लिए मिसाल बनी पारुल
पारुल की उपलब्धि पर उनके पिता कृष्णपाल सिंह और भाई राहुल ने गांव में मिठाई बांटी। पिता ने कहा कि पारुल अब दूसरी बेटियों के लिए मिसाल बन गई हैं। यह उपलब्धि उनके लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो बेटियां खेलों में आगे बढ़ना चाहती हैं, उनका सहयोग करें। बेटियों की क्षमता के अनुसार उन्हें तैयारी का अवसर दें और जिस खेल में वे आगे जाना चाहती हैं, उसमें उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन बदलने का माध्यम बन सकता है।
एथलीट पारुल चाैधरी, भाई व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पारुल की प्रमुख उपलब्धियां
1500 मीटर: 4:18.80 मिनट, गुवाहाटी 2018
3000 मीटर: 8:57.19 मिनट, राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लॉस एंजिलिस 2022
3000 मीटर स्टीपलचेज: 9:12.46 मिनट, राष्ट्रीय रिकॉर्ड
5000 मीटर: 15:04.26 मिनट, राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 2026
अर्जुन अवार्ड: 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड: 2023