फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा को अगवा कर हत्या के मामले में पिता ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपीनगर की छात्रा का रोहटा के खेत में शव मिलने का मामला
विज्ञापन

ज्ञापन देकर की थी अन्य आरोपियों पर कार्रवाई व धारा बढ़ाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की छात्रा को अगवा कर रोहटा के गांव उकसिया स्थित ईख के खेत में हत्या करके शव फेंकने के मामले में उसके पिता ने रविवार को बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने वारदात के बाद अधिकारियों को ज्ञापन देकर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई व धारा बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। बताया गया है कि उन्होंने अपने बयानों में भी इसका जिक्र किया है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र की छात्रा 15 मई की सुबह स्नातक की परीक्षा देने घर से निकली थी लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश उसे अगवा कर उकसिया गांव ले गया था। आरोपी ने यहां ईख के खेत में छात्रा पर शादी के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने शादी से इन्कार किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपहरण व हत्या के आरोप में अंकुश और साक्ष्य छिपाने के आरोप में खेत मालिक आदेश को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद रोहटा थाने पहुंचकर छात्रा के पिता व परिजन ने अन्य आरोपियों के भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में एडीएम और एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि पुलिस ने विवेचना का हवाला देते हुए बयानों के संबंध में जानकारी नहीं दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें