फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां : बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता की मौत, डोली विदा करने से पहले ही घर से उठी अर्थी

Tue, 29 Jun 2021 11:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे राजा का ताजपुर में शादी वाले घर में अचानक हार्ट अटैक आने से बेटी की शादी के एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे राजा का ताजपुर में शादी वाले घर में अचानक हार्ट अटैक आने से बेटी की शादी के एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई। पुत्री की बरात आने से एक दिन पहले ही पिता की अचानक मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशी का माहौल गम में बदल गया। 
विज्ञापन


ताजपुर नई बस्ती निवासी धर्मवीर सिंह(45) की पुत्री काजल की बुधवार को बरात आनी थी। बरात आने से एक दिन पूर्व मंगलवार को पिता धर्मवीर बिरादरी की दावत दे रहा था। सोमवार रात को पड़ोसी के यहां खाना बन रहा था। कुछ लोग वहां देखरेख में लग हुए थे। खाना बनाने वाले कुछ और व्यक्ति व उसके पिता भी वहीं सो गए।

सुबह करीब चार बजे धर्मवीर को उसकी बेटी ने उठाया तो वह उठा ही नहीं और अचेत पड़े रहे। तुरंत उसे निजी चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


अचानक धर्मवीर की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मंच गया। जिस पुत्री की शादी है, उसका व  पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को बरात आनी है। धर्मवीर के छह पुत्रियां व एक पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें