फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने पर पिता-पुत्र को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव तिगरी निवासी युवक ने तहरीर में तीन लोगों पर बकाया पैसे मांगने पर लाठी-डंडों व सरिये आदि से हमला कर उसे व उसके पुत्र को घायल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव तिगरी निवासी सचिन कुमार ने तहरीर में बताया कि गांव के ही व्यक्ति पर उसके एक हजार रुपये बकाया चले आ रहे हैं। बकाया को देने में आरोपी आनाकानी करता चला आ रहा है। घर के सामने से जा रहे आरोपी से बकाया रुपये मांगे तो कहासुनी हो गई। आरोपी भुगत लेने की धमकी देता हुआ चला गया। कुछ देर बाद ही आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ हाथों में लाठी-डंडे व सरिये लेकर पहुंचा और घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। बेटा शिरिश उर्फ शुभम मौके पर आया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। सरिया सिर में लगने से शिरिश घायल हो गया। आरोपियों ने उस पर भी वारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें