फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव रार्धना में रविवार की रात गली से गुजरते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण घायल को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव रार्धना निवासी श्रीओम (50) पुत्र भोपाल रविवार रात मोहल्ले में किसी के पास काम से गया था। घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गया। बताया कि घर के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर थाना पुलिस भी सीएचसी पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक पक्ष ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों के अनुसार किसी बाइक से टकराकर व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराकर वाहन की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें