फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 15 Sep 2020 05:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी मनोज व उसका बेटा नितिन मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान मोदीपुरम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया।

बताया गया कि पिता-पुत्र मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। मंगलवार की शाम 4:30 बजे ड्यूटी करके घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों को तमंचे सप्लाई करता था समीर, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

वहीं पुलिस ने टैंकर चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिचालक ने शराब पी रखी है। पुलिस ने टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें