फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत पर पिता-पुत्र को पीटा, गंभीर घायल

विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में मारपीट में घायल पिता पुत्र। संवाद
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा में मंगलवार को फसल की सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र पर पड़ोसी किसान और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित ब्रजवीर ने बताया कि वह अपने बेटे आदित्य के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था। खेत से नलकूप दूर होने के कारण उन्होंने प्लास्टिक पाइप जोड़कर पानी लगाया। आरोप है कि पड़ोसी किसान अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और पाइप काट दिया। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें