मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में किशोरी से छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुलतान नगर निवासी तुषार व पीयूष को गिरफ्तार किया है। गत 15 अक्तूबर को आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर टीपी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। परिवार के अनुसार इससे पहले भी आरोपी किशोरी को परेशान कर रहे थे। संवाद