फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी, उड़े लोगों के होश

Fri, 01 Jun 2018 09:39 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में तेज आंधी-तूफान
विज्ञापन

मेरठ में दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक मौसम बदल गया। 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने शहरवासियों के होश उड़ा दिए। तेज बारिश के साथ ओले पड़े। आंधी में जहां कई जगह पेड़ टूट गए तो होर्डिंग, बैनर आदि उड़ गए। हाइवे और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक थम गया। कई जगह तार टूटने से विद्युत सप्लाई ठप हो गई।

विज्ञापन


हरियाणा की तरफ से बने नए साइक्लोन ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आंधी वेस्ट यूपी तक पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिकों ने धूल भरी आंधी की रफ्तार मेरठ में 80 से 100 किमी प्रति घंटे बताई। अचानक से बदले मौसम से अफरातफरी मच गई। हाइवे और मुख्य मार्गों पर यातायात ठहर गया। आंधी इतनी तेज थी कि रुड़की रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से ट्रैफिक थम गया। इसके अलावा कई स्थानों पर छोटे खंभे भी गिर गए। वाहन चालकों को सुरक्षित स्थान का सहारा लेना पड़ा। आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से बाजार भी बंद होना शुरू हो गए। हालांकि बारिश रुकने पर मौसम खुशनुमा हो गया।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि शुक्रवार दोपहर में राजस्थान और हरियाणा के पास बने साइक्लोन सिस्टम का असर देर शाम तक वेस्ट यूपी तक पहुंच गया। जिस कारण से लो प्रेशर के दबाव के चलते तेज आंधी और बारिश आ गई। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। आंधी और तूफान की रफ्तार भी 80 किमी से ऊपर की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-बारिश से आम की फसल को नुकसान 

आंधी के चलने से आम की फसल को भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। हवा चलने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। 

विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लगी रेलिंग टूटी  
विद्युत निगम द्वारा नगर में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए हाल ही में रेलिंग लगाई गई थी, जिससे रेलिंग लगी होने से कोई हादसा नहीं हो जाए। एक सप्ताह पूर्व ही नगर में कई विद्युत ट्रांसफार्मरों पर रेलिंग लगाई गई थी। एक सप्ताह पूरा हुआ नहीं की रेलिंग इतनी घटिया स्तर की है कि टूटने लगी हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें