सहारनपुर में खूब ओले पड़े
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर साढ़ौली कदीम में यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के नुनयारी, जोधे बांस, तिड़फुआ, रसूली, नानौली, बरथा, शेखपुरा, मंझाड़ी आदि सहित कई गांवों में अचानक भारी ओले पडे़। इससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। किसान प्रेमपाल, शभूराम काम्बोज, पंकज कुमार, पदम प्रकाश शर्मा, मेघराज सिंह, केदारनाथ, सर्वेश कुमार, रजत कुमार, माजिद, चौ. तुफैल, खालिद आदि ने कहा भारी ओले पड़ने से जहां उनकी सब्जी की फसलें तबाह हो गई, वहीं उनके खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, एवं चारे सहित आम के बागों में भारी नुकसान होने की संभावना है।