पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की धूप भी अपना असर दिखा रही है। वहीं मेरठ में शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 24 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी में मानसून समय से पहुंचा। लेकिन पश्चिमी यूपी में अभी बारिश काफी कम हुई है। जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया और गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
वहीं शुक्रवार देर रात में अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश और तेज आंधी आई। इसके बाद शनिवार सुबह में भी बारिश हुई। रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम का असर शनिवार दोपहर तक ऐसे ही बना हुआ है, कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की धूप के कारण बदलाव दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: बंद का असर: मेरठ में सभी पेट्रोल पंप बंद, पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में ऐसा रहा हाल, देखिए तस्वीरें
बारिश होने से धान की बुवाई करने वाले किसानों को भी काफी राहत मिली है। ऐसे में किसान धान की बुवाई कर सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की बुवाई कर ली है उनके लिए भी यह बारिश अच्छी होगी।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष के अनुसार रात में बारिश करीब 10 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी है। हालांकि अभी बारिश की और भी जरूरत है। जुलाई माह में अभी तक मेरठ में सामान्य से करीब 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। शहर से लेकर देहात तक कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/