वेस्ट यूपी में चोटी कटने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोई इसे अफवाह बता रहा तो कोई पुलिस वालों से कार्रवाई की मांग कर रहा है। ताजा मामला यूपी के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल से सामने आया, जहां शुक्रवार की रात एक महिला की चोटी काट दी गई। परिजन समझ नहीं पा रहे कि जब दरवाजा पूरी तरह से बंद था तो फिर दूसरी मंजिल पर जाकर किसने चोटी काट दी। वहीं सहारनपुर में फिर से चोटी कटने के दो मामले सामने आये। यह अफवाह हो या हकीकत, लेकिन चोटी कटने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मेरठ के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक ही मोहल्ले की दो महिलाओं की चोटी काट दी। इससे महिलाओं और बच्चों में दहशत है। हालांकि ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं।