मेरठ में पाली के ग्रामीणों ने लापता टैक्सी ड्राइवर की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर किसान शनिवार को कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गये। इस दौरान पुलिस पर केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने जल्द घटना का खुलासा नहीं करने पर एडीजी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी ने भी घटना के जल्द खुलासे की मांग की। बपारसी में हुई डकैती की जांच को पहुंची एसएसपी को कोतवाली घेराव की सूचना मिली तो वह भी एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ थाने पहुंच गई और शामली से बरामद टैक्सी की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण धरने से उठकर वापस गांव लौटे। पुलिस ने लापता हुए टैक्सी चालक संगीत के चाचा संतराम पुत्र मामचंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की कई टीम इस केस का खुलासा करने में जुट गई है।
मिली कार में गोली के निशान
पाली गांव के सैंकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे और तीन अगस्त को टैक्सी बुक पर लेकर गये संगीत की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठ गये थे। इस दौरान रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह,जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इस केस के जल्द खुलासे की मांग की थी। लापता टैक्सी चालक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस संगीत का पता नहीं लगा सकी।
वहीं शामली से शुक्रवार को रात में लावारिश हालत में पड़ी मिली टैक्सी की हालत बंया कर रही है, कि संगीत के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं, गाड़ी की टैक्सी चालक की सीट पर खून पड़ा मिला और अंदर से जैसे गोली चलने के बाद आगे के शीशे में लगी हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने टैक्सी की जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी टैक्सी की जांच पड़ताल की। एससपी ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुये। रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो एडीजी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। वहीं बपारसी में हुई डकैती, रासना में हुये मर्डर और पाली निवासी टैक्सी चालक की जल्द सकुशल बरामदगी नहीं होने पर रालोद इस मामले में आंदोलन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पति ठॉ. विनोद कालंदी ने भी एसएसपी मंजिल सैनी से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/