फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलें संभलकर... भाकियू ने किया एलान, इन सात जगहों पर करेंगे चक्का जाम

Wed, 11 Dec 2019 02:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सुबह 11 बजे से पहले निकलें या फिर दोपहर दो बजे के बाद जाएं। गन्ना रेट को लेकर भाकियू आज सात जगह तीन घंटे तक चक्का जाम करेगी। जाम को सफल बनाने के लिए भाकियू नेता मंगलवार शाम तक गांवों में किसानों से संपर्क करते रहे। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो साल से गन्ना रेट नहीं बढ़ाए जाने पर भाकियू ने बुधवार को प्रदेश की सभी मुख्य सड़कों पर चक्का जाम करने का एलान किया है। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सात जगह तीन घंटे चक्का जाम किया जाएगा। इसमें संजय दौरालिया के नेतृत्व में एनएच-58 पर दौराला थाने के सामने। उनके और पूर्व जिला महासचिव सत्यवीर जंगेठी के नेतृत्व में दबथुआ गांव या गंगनहर नानू पुल पर। उदयवीर के नेतृत्व में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर बहसूमा, शौसिंह के नेतृत्व में छोटा मवाना, हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बागपत रोड पर जानी में, विजयपाल घोपला के नेतृत्व में परतापुर बाईपास पर और रोहटा रोड स्थित कैथवाड़ी में चक्का जाम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश: फूंका मंत्री का पुतला, कई शहरों में जलाई गई गन्ने की होली

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना और एंबुलेंस वाहनों को रहेगी छूट

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि पूरी गन्ना बेल्ट की सड़कों पर चक्का जाम किया जाना है। इस दौरान सेना, एंबुलेंस, बारात और स्कूली वाहनों को निकलने दिया जाएगा। बाकी वाहनों को तीन घंटे तक किसानों के समर्थन में रुकना होगा। भाकियू कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम करेंगे। 
 
करते रहे जनसंपर्क 
मंगलवार देर शाम तक भाकियू कार्यकर्ता चक्का जाम की तैयारी करते रहे। संगठन महामंत्री संजय दौरालिया ने दर्जनों गांवों में दौरा कर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दौराला पहुंचने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजकुमार करनावल और सत्यवीर जंगेठी के अलावा हरेंद्र जानी और विजयपाल घोपला ने भी अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में किसानों से संपर्क किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें